Navratri Ghatasthapana Time, 9 October 2018 in Gujarat, Rajasthan

Kalasha Sthapana 2

Kalasha Sthapana 2

Kalasha Sthapana time in Navratri 2018, 9 October, Best muhurat for Navratri Ghatasthapana 2018 in Gujarat, Rajasthan. Navratri Ghatasthapana Muhurat on 9 October 2018. Chogadiya, Gulikai Kalam, Amrit Kalam, Abhijit Lagnam, etc.

Kalasha Sthapana or Ghatasthapana is invoking Goddess Durga for Navratri puja. For this, devotees should follow the best muhurat or auspicious time. Sharad Navratri begins on October 10 and ends on October 18.

In some places of Gujarat and Rajasthan like Jamnagar, Bhuj, Jaisalmer, Barmer, Porbandar and Rajkot, Navratri Kalasha Sthapana is observed on 9 October 2018.

Navratri 2018 dates, detailed calendar

Navratri Colors 2018

Nine Types of Naivedyam for Navratri in South India & North India

Kalasha Sthapana Time on 10 October 2018

1) सामान्यत: आश्विन शुक्ल प्रतिपदा में नवरात्र आरंभ का विधान है | यह सूर्योदय बाद त्रि मुहूर्त-व्यापिनी प्रतिपदा में किया जाए ऐसा शास्त्र निर्देश है | यदि प्रतिपदा त्रि मुहूर्त-व्यापिनी न हो, तो द्वि-मुहूर्त-व्यापिनी में, यदि वह द्वि-मुहूर्त-व्यापिनी भी न हो तो एक मुहूर्त-व्यापिनी में भी नवरात्र आरंभ कर लेने चाहिए ऐसा भी शास्त्र निर्देश है |

धर्मसिंधु अनुसार…

“स च नवरात्रारंभः सूर्योदयोत्तरं त्रिमुहूर्त्तव्यापिन्याम प्रतिपदीकार्यः |
तदभावे द्विमुहूर्त्तव्यापिण्यामपि, क्वचिन्मुहूर्तमात्र-व्यापिण्यामपि उक्तः |
सर्वथा दर्शयुक्तप्रतिपदी न कार्यः इति बहुग्रन्थः सम्मतम ||”

इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्टूबर 2018, शुक्रवार को सूर्योदय बाद दो घड़ी 18 कल तक ही विद्यमान है अतः उपरोक्त शास्त्र के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्र इसी दिन से प्रारंभ होंगे |

2) शास्त्रानुसार सूर्योदय के बाद 10 घड़ी तक या मध्य में अभिजीत मुहूर्त (दिन के अष्टम मुहूर्त) के समय आश्विन शुक्ल प्रतिपदा में नवरात्र आरंभ व कलश स्थापना किया जाता है | यह प्रतिपदा के पूर्वार्ध 16 घड़ियां और चित्र तथा वैधृति का स्पर्श विशेषज्ञ पूर्वार्ध भाग नवरात्र आरंभ के लिए निषिद्ध है | नवरात्र आरंभ में जहां तक संभव हो सके, इन निषेध वचनों का पालन करना चाहिए | यदि नवरात्र आरंभ का विहित काल (अर्थात सूर्योदय बाद की 10 घड़ियां एवं अभिजित मुहूर्त) प्रतिपदा के निषिद्ध पहली 16 घड़ियों या चित्रा-वैधृति के पूर्वार्ध भाग से पूरी तरह दूषित हो तो उनकी उपेक्षा भी की जा सकती है | परंतु जहां तक संभव हो, इसका विचार एवं पालना करनी चाहिए |

धर्मसिंधु अनुसार यही बात कही है..

‘एवं च प्रतिपद आध्यषोडशनाडी-निषेध:-चित्रा-वैधृति योग निषेधश्च उक्त कालाणुरोधेन सति संभवे पालनीयः ||’

इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को चित्रा नक्षत्र 11:01 तक तथा वैधृति योग 11.58 तक रहेगा | अतः उपरोक्त शास्त्र वाक्य अनुसार अशुभ योग होने पर भी इनकी उपेक्षा कर इसी दिन 10 अक्टूबर 2018 को प्रातः 7.26 तक अथवा अभिजीत मुहूर्त में ही नवरात्र आरंभ, घटस्थापना, दीप पूजन आदि करने चाहिए |

निम्न लिखित शहरों में नवरात्री घटस्थापना मुहूर्त ….
नई दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिल नाडु), जम्मू (जम्मू & कश्मीर), शिमला (हिमाचल प्रदेश), चंडीगढ़ (पंजाब & हरयाणा), जयपुर (राजस्थान), गांधीनगर (गुजरात), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), रायपुर (छत्तीसगढ़), रांची (झारखण्ड), पटना (बिहार), भुबनेश्वर (ओडिशा), बेंगलुरु (कर्नाटक), हैदराबाद (तेलंगाना), जामनगर (गुजरात), भुज (गुजरात), जैसलमेर (राजस्थान), बाड़मेर (राजस्थान), राजकोट (गुजरात), पोरबंदर (गुजरात)..

Kalasha Sthapana Timings in various cities (2018)

Jamnagar (Gujarat) – 9 October 2018 – 12.14 PM to 1 PM

Bhuj (Gujarat) – 9 October 2018 – 12.16 PM to 1.02 PM

Jaisalmer (Rajasthan) – 9 October 2018 – 11.39 AM to 12.29 PM

Barmer (Rajasthan) – 9 October 2018 – 12.08 PM to 12.55 PM

Rajkot (Gujarat) – 9 October 2018 – 12.11 PM to 12.58 PM

Porbandar (Gujarat) – 9 October 2018 – 12.16 PM to 1.03 PM


Write Your Comment