Makar Sankranti Snan marks beginning of Kumbh Mela 2021, Haridwar

Makar Sankranti marks the beginning Haridwar Kumbh Mela 2021. 14 January 2021 is the First Snan in Kumbh Mela of Haridwar.

कुंभ मेला का आयोजन इस बार उत्तराखंड के हरिद्वार में किया जा रहा है. हिंद धर्म में कुंभ स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. पहले स्नान का योग 14 जनवरी 2021 मकर संक्रांति पर बन रहा है.

कुंभ मेला का इंतजार समाप्त होने जा रहा है. कुंभ मेला इस बार हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है. लेकिन इस बार हरिद्वार में कुंभ 12 वर्ष वाद नहीं बल्कि 11 वर्ष बाद लग रहा है. कुंभ का आयोजन ज्योतिष गणना के आधार पर किया जाता है. लेकिन वर्ष 2022 में बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में नहीं होंगे. इसलिए इसी वर्ष 11वें साल में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है.

मकर संक्रांति पर विशेष स्नान

पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है. इस दिन पौष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा.

कुंभ स्नान का महत्व

कुंभ में स्नान करने से कई प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इस बार पहला प्रमुख स्नान मकर संक्रांति पर पड़ रहा है. इस दिन 5 ग्रही योग भी बन रहा है. जो प्रथम स्नान को और भी अधिक विशेष बना रहा है. इस दिन मकर राशि में सूर्य का प्रवेश होगा. मकर राशि में इस दिन सूर्य के साथ गुरु, शनि, बुध और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे. कुंभ स्नान से शनि की अशुभता और राहु केतु से बनने वाले दोषों से भी निजात मिलती है. कुंभ में स्नान, दान और पूजा से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है.

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading