सिंह राशि अप्रैल 2018 की मासिक राशिफल, पढ़े सिंह राशि की दैनिक एवं साप्ताहिक राशि भविष्य अप्रैल 2018..
नाम के अनुसार सिंह राशि: माँ, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.
नक्षत्र के अनुसार सिंह राशि: माघ नक्षत्र का चारों चरण; पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र का चारों चरण; उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का प्रथम चरण |
पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार सिंह राशिवाले वे है जो २३ जुलाई और २३ अगस्त दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |
भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशिवाले वे है जो १७ अगस्त और १७ सितम्बर दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |
सिंह राशि के लिए शुभ मुहूर्त २०१८
सिंह राशि भविष्य – 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2018
शिव गुरु ट्रेवल्सराशि स्वामी सूर्य अष्टमस्थ होने से स्वास्थ्य ढीला रहेगा | विघ्नों, बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे | सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि होने से कुछ घरेलू परेशानियों के कारण तनाव की स्थिति रहेगी |
संतान संबंधी चिंता एवं क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है | सावधान रहें | सिर दर्द एवं आंखों में कष्ट की संभावना बनी रहेगी |
सिंह राशि भविष्य – 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018
राशि स्वामी सूर्य अष्टमस्थ होने से पिता एवं स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ परेशानी रहेगी | आय के साधनों में वृद्धि के साथ साथ खर्च भी बढ़ेगा | स्थान परिवर्तन, दूरस्थ यात्राएं एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी |
सप्ताहांत में परिवार में शुभ मंगल कार्य संपन्न होंगे | धर्म-कर्म रुझान भी बढ़ेगा | शत्रुओं से सतर्क रहें |
वैशाख संक्रांति से वैशाख मास महात्म का पाठ करना अनाज वस्त्र फल एवं मिष्ठान दक्षिणा सहित धर्म स्थान पर दान करना शुभ होगा |
सिंह राशि भविष्य – 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2018
राशि स्वामी सूर्य उच्चस्थ होने से उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क एवं भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे | किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी | सूर्य पर गुरु की सप्तम दृष्टि होने से परिवार में शुभ कार्य भी संपन्न होंगे |
श्रेष्ठ जनों के सहयोग से कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार एवं शुभ कार्यों पर धन का खर्च होगा | वृथा भागदौड़ एवं मानसिक चिंता बना रहेगा |
हर दिन श्री सूर्य चालीसा का पाठ करना मंगल दायक होगा |
सिंह राशि भविष्य – 24 मार्च से 30 अप्रैल 2018
सूर्य का भाग्य स्थान पर संचार एवं गुरु की शुभ दृष्टि होने से भाग्यवश कई कार्य स्वयं ही पूर्ण हो जाएंगे | अकस्मात धन लाभ तथा मानसिक दृष्टिकोण में भी परिवर्तन होगा | आर्थिक पहले से बेहतर होंगे |
सप्ताहांत में किसी उच्चाधिकारी से संपर्क बनेंगे | नौकरी में प्रमोशन के संभावना बनते हैं | खुशी के अवसर मिलेंगे | वृथा भागदौड़, अध्ययन का अधिक खर्च एवं मन में चिंता रहेगी |