मशीन पूजन विधि | Deepavali Machine Pujan Vidhi | कम्प्यूटर पूजन

मशीन पूजन (कम्प्यूटर पूजन)

जिस मशीन, कम्प्यूटर आदि की पूजन करनी है, सर्वप्रथम उसे रखने के स्थान को जल के छीटें डाल शुद्ध करें, यह ध्यान रखें की वहाँ जल से किसी क्षति की अशंख्या न हो | फिर, उस पर रोली अथवा सिन्दूर से स्वस्तिक बना अक्षत लगाए | तत्पश्चात उस उपकरण के किसी भाग पर (उपकरण को नियंत्रण करने वाली डिवाइस हो, तो और अच्छा) मौली और कौड़ी बांधे |

अंत में उस उपकरण का निम्नलिखित मन्त्र से पुष्प, धुप, डीप आदि से पूजन करें :

कम्प्यूटर पूजन :

श्री गणकाधिष्टातु देवतायै नमः | गंधम समर्पयामि || (रोली या लालचन्दन चढ़ाये |)
श्री गणकाधिष्टातु देवतायै नमः | पुष्पाणि समर्पयामि || (पुष्प चढ़ाये |)
श्री गणकाधिष्टातु देवतायै नमः | धूपं अगरपायामि || (धुप्प करें |)
श्री गणकाधिष्टातु देवतायै नमः | दीपम दर्शयामि || (दीपक दिखाए |)
श्री गणकाधिष्टातु देवतायै नमः | नैवेद्यं समर्पयामि || (प्रशाद चढ़ाये |)

मशीन पूजन :

श्री कलयन्त्राधिष्ठतु देवतायै नमः | गंधम समर्पयामि || (रोली या लालचन्दन चढ़ाये |)
श्री कलयन्त्राधिष्ठतु देवतायै नमः | पुष्पाणि समर्पयामि || (पुष्प चढ़ाये |)
श्री कलयन्त्राधिष्ठतु देवतायै नमः | धूपं अगरपायामि || (धुप्प करें |)
श्री कलयन्त्राधिष्ठतु देवतायै नमः | दीपम दर्शयामि || (दीपक दिखाए |)
श्री कलयन्त्राधिष्ठतु देवतायै नमः | नैवेद्यं समर्पयामि || (प्रशाद चढ़ाये |)

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading