27 जुलाई 2018 ग्रहण का लोक भविष्य, प्रभाव | ग्रहण का मॉस फल, ग्रहण का वार फल, ग्रहण नक्षत्र फल, ग्रहण योग फल

ग्रहण का लोक भविष्य एवं प्रभाव.. 27 जुलाई 2018 का चंद्रग्रहण, आषाढ़ मॉस शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन, शुक्रवार, श्रवणा नक्षत्र, मकर राशि, प्रीती योग में घटित होगी |

१. ग्रहण का मॉस फल :

यह खग्रास चंद्रग्रहण आषाढ़ मास में घटित होने से छोटे-छोटे ताल समाप्त तथा नदियों का प्रवाह कम हो जाएगा अर्थात भीषण अकाल व्याप्त हो| अफगानिस्तान, कश्मीर, चीन आदि प्रदेशों में राजनीतिक तथा प्राकृतिक प्रकोपों से व्यापक जन-धन हनी हो तथा सर्वत्र खंड वर्षा के योग बनेंगे|

२. ग्रहण का वार फल :

चंद्रग्रहण शुक्रवार को घटित होने से चांदी, मोती आदि धातुओं में तेजी, बलूचिस्तान कश्मीर आदि क्षेत्रों में राजनीतिक उपद्रव, उग्रवाद, सफेद वस्त्रों, चीनी, घी, चने, रुई के भावों में भी तेजी होगी| विश्व में अनेक सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय उत्सव का आयोजन होगा|

३. ग्रहण नक्षत्र फल :

यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा तथा श्रवण नक्षत्र में घटित होने से वित्तीय उद्यम करने वाले भागवत कथा आदि पाठ करने वाले, वैदिक कर्म करने वाले ब्राह्मणों, देवताओं के भक्तों, कुश्ती मल्ल करने वालों को पीड़ा कष्ट होगा|

४. ग्रहण योग फल :

प्रीति योग में चंद्र ग्रहण होने से मित्रों संबंधियों में परस्पर मनमुटाव, वायर विरोध, मंत्रिमंडल में परस्पर समन्वय व तालमेल का अभाव होगा|

५. मकर राशि पर ग्रहण फल :

मछलियों तथा अन्य जलीय जीवो, सेवा करने वाले कर्मचारियों (चतुर्थ श्रेणी के), औषधियों से संबंधित कार्य करने वालों, मंत्र शास्त्रियों व कर्मकांडी ब्राह्मणों तथा दक्षिण प्रदेशों के वासियों को पीड़ा व हानि होगी|

ग्रहण के दिन क्या करें, क्या नहीं करना चाहिए | Do’s & Don’ts for Grahan (Hindi)

चंद्रग्रहण राशिफल, 27 जुलाई 2018 (in Hindi)

चंद्र ग्रहण का सूतक, 27 जुलाई 2018

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading