चंद्रग्रहण राशिफल, 16 जुलाई 2019 (in Hindi)

16|17 जुलाई 2019 का चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा धनु और मकर राषिकालीन घटित हो रहा है | इन नक्षत्रों एवं राशिवालों को ग्रहण का फल विशेष रूप से अशुभ एवं कष्टकारी हो सकता है | जिस राशि के लिए ग्रहण का अशुभ फल लिखा है, वह यथाशक्ति जप, पाठ, ग्रहण-शांति (चंद्र एवं राहु) एवं दानादि द्वारा ग्रहण के अनिष्ट प्रभाव को क्षीण किया जा सकता है |

जिस राशि में सूर्य या चंद्र ग्रहण होता है, उस राशि वाले व्यक्तियों को निश्चय ही कष्ट होने की संभावना बन सकती है| इसलिए इस क्षति को ना होने देने के लिए खुशियों ने शांति दान आदि करने को कहा है| इस का विधि पूर्वक एवं संकल्प पूर्वक दान, अनुष्ठान करने से संकट दूर होता है| ऋषि यों ने गायत्री जप, स्वर्ण या गाय का दान, आदि अनेक शांति विधान बताए हैं|

इसके अतिरिक्त ग्रहणोपरांत औषधि स्नान करने से भी अनिष्ट की शांति होती है | यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम चरण में स्पर्श करके श्रवण नक्षत्र में मोक्ष होगा| इसलिए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा धनु और मकर राशि में उत्पन्न जातकों को विशेष रूप से चंद्र राहु तथा राशि स्वामी शनि का जप दान करना कल्याणकारी रहेगा| जन्म या नाम राशि आधारित 12 राशि वालों के लिए इस ग्रहण का फल इस प्रकार होगा….

मेष राशि – सुख एवं वैभव की प्राप्ति, माध्यम फल.

वृषभ राशि – मानहानि की आशंका तथा अनावश्यक भयग्रस्त होना

मिथुन राशि – माध्यम फल. कार्यों में सफलता.

कर्क राशि – कार्य सिद्धि, सफलता, धन लाभ.

सिंह राशि – शुभ फलप्रद कार्यों की स्थिति एवं सफलता, माध्यम फल.

कन्या राशि – अशुभ फल प्राप्त, चिंताग्रस्त एवं पीड़ा

तुला राशि – कार्य सिद्धि, सफलता, धन लाभ |

वृश्चिक राशि – कार्य सिद्धि, सफलता, धन लाभ, माध्यम फल.

धनु राशि – खर्चों में वृद्धि आकस्मिक हानि

मकर राशि – शारीरिक कष्ट एवं मानसिक तनाव, जीवनसाथी को परेशानियां अथवा उससे संबंधित बाधाएं

कुम्भ राशि – कार्य सिद्धि, सफलता, धन लाभ |

मीन राशि – कार्यों में सफलता, प्रगति एवं धन प्राप्ति

Write Your Comment

1 Comments

  1. chandrika pourel says:

    om namah sibay

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading