नक्षत्र के अनुसार धनु राशि: मूल नक्षत्र का चारों चरण; पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का चारों चरण; उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रथम चरण|
पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार धनु राशिवाले वे है जो २३ नवम्बर और २१ दिसम्बर दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि)|
भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार धनु राशिवाले वे है जो १६ दिसम्बर और १४ जनवरी दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि)|
धनु राशि२०१७-२०१८वर्ष में आय औरव्ययके पट्टिका
आय – ११
व्यय – ५
धनु राशि२०१७-२०१८वर्ष मेंराजपूज्य, अवमान के पट्टिका
राजपूज्य – ७
अवमान – ५
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के घरेलु जीवन कैसे रहेगा
आपके घरेलु जीवन में अच्छे बदलाव आने की संभावना बन रहीं हैं| नए लोगों से संपर्क बनेगा| मनोरंजन के कई अवसर आपको मिलेंगे जिनसे जीवन में खुशियाँ बढेंगी| परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और उनका पूर्ण सहयोग भी आपके साथ होगा|
पूजा पाठ अथवा कोई मांगलिक कार्य आपके परिवार में हो सकता है| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा संभल कर चलें और जीवन साथी को आदर और सम्मान दें| परिवार की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी|
सन्तान को भी जीवन में सफलता मिलेगी| पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है जो मानसिक शांति प्रदान करेगी| धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा|
२०१७-२०१८मेंधनुराशिवालों के नौकरी या रोज़गार कैसे रहेगा
२०१७-२०१८ का धनु राशिफल बता रहा है धनु राशि के जो भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा| सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं| वेतन वृद्धि, कंपनी से मिलने वाली सुख सुविधाएं आदि और भी बहुत से लाभ प्राप्त होंगे|
जो जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह समय उचित फल प्रदान करेगा| अगर आप व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपार सफलता के योग बन रहे हैं|
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी| किसी भी शॉर्टकट को न अपनाएं और पूरी मेहनत से अपना काम करें| कोई नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में आप सफल होंगे| रियल एस्टेट में बहुत अधिक लाभ मिल सकता है|
लम्बे समय के लिए शेयर बाज़ार में निवेश अच्छा रहेगा| कहीं से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है|
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के शिक्षा और पढ़ाई कैसे रहेगा
इस वर्ष भिन्न विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी| एक अच्छा वातावरण आपकी एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होगा| ज्ञान प्राप्ति के लिए आपके प्रयास बढ़ेंगे| मनोविज्ञान और गूढ़ विज्ञान से जुड़े छात्र सफलता प्राप्त कर सकेंगे|
२०१७-२०१८ के धनु राशि का भविष्यकथन बता रहा है कि जो छात्र कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए समय बहुत अनुकूल चल रहा है| जो छात्र सरकारी परीक्षा अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है| जो विद्यार्थी किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी होगी|
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के अर्थव्यवस्था कैसे रहेगा
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अथक प्रयासों की आवश्यकता है| साल के आरम्भ में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं| उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा|
व्यवसाय से जुड़े लोग साल के अंत में अच्छा मुनाफा बना सकेंगे| अपने काम को लेकर यात्राओं पर जाना होगा जिनमें धन तो व्यय होगा पर आर्थिक लाभ भी होगा|
धनु राशिफल २०१७-२०१८ के अनुसार कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा| धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें और परिचित हो या अपरिचित सबसे सावधान रहें|
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के स्वास्थ्य कैसे रहेगा
स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए सतर्कता के साथ आगे बढें| बाहर का खाना पेट से जुड़े रोगों को बढ़ावा देगा| व्यवस्तता के कारण आराम करना न भूलें और शारीरिक और मानसिक शांति को महत्त्व दें|
मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोग अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें| ध्यान और संगीत द्वारा आप मानसिक शांति पा सकते हैं| नियमित कसरत और योग भी आपको लाभ पहुंचाएंगे|
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के प्रेम–प्रसंग कैसे रहेगा
यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है| नए प्रेम प्रसंगों अथवा प्रेम प्रस्तावों का जीवन में प्रवेश हो सकता है| प्रेमी एक दूसरे को उपहार देकर अपने समबन्धों को मज़बूत बनाने के प्रयास करेंगे| कुछ प्रेम सम्बन्ध विवाह की ओर भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं| समबन्धों में आई दूरियां समाप्त होंगी|
धनु राशिफल २०१७-२०१८ फलादेश के अनुसार जो लोग विवाहित होने के बाद भी किसी प्रकार के प्रेम संबंधों में उलझे हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है|
२०१७-२०१८में धनुराशिवालों के लिए उपाय/ नुस्खा
प्रतिदिन ये जाप मंत्र पठन करे : ॐ श्रीम देवकृष्णय ऊर्ध्वदंताय नमः
प्रातः काल में सूर्य को जल चढ़ाएं|
चन्दन, केसर, हल्दी और पीली दाल का प्रयोग लाभ मिलेगा|
विष्णु जी की पूजा लाभदायक रहेगा|
पीले चंदन का तिलक लगाना अच्छा रहेगा|
ग़रीब बच्चों को गुरूवार को पिली मिठाई खिलाना लाभदायक रहेगा|