चंद्र ग्रहण, 27 जुलाई 2018 | खग्रास चंद्रग्रहण का समय – 27 जुलाई 2018

आषाढ़ पूर्णिमा, शुक्रवार को 27 जुलाई 2018 की रात्रि से यह खग्रास चंद्रग्रहण संपूर्ण भारतवर्ष में दिखाई देगा | इस ग्रहण की खग्रास आकृति सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगी | यह ग्रहण २७ की रात्रि के समय प्रारम्भ होक, २८ की प्रातःकाल में समाप्त होगी.

यह ग्रहण आसाम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, पूर्व पश्चिम बंगाल में और भारत के सभी प्रांतों में यह ग्रहण चंद्रोदय के बाद ही प्रारम्भ होगी.

इस माह में दो ग्रहण है; 13 जुलाई को खंडग्रास सूर्यग्रहण है, तो 27 जुलाई को खग्रास चंद्रग्रहण है| 13 जुलाई का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| इस प्रकार सूर्य ग्रहण से संबंधित सूतक आदि की व्यवस्था भारत में नहीं लगेगी|
27 जुलाई को जो खग्रास चंद्रग्रहण है, वह भारत सहित एशिया के सभी देशों, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एवं यूरोप के अधिकतर प्रदेशों, दक्षिण अमेरिका एवं उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग में दिखाई देगा|

चंद्र ग्रहण की समय, 27 जुलाई 2018 (भारत के प्रामाणिक समय के अनुसार)

चंद्र ग्रहण स्पर्श आरम्भ = 11.54 रात्रि

खग्रास प्रारम्भ = 1.00 रात्रि

चंद्र ग्रहण (परमग्रास) = 1.52 मध्य रात्रि

खग्रास ग्रहण समाप्ति = 2.43 मध्य रात्रि

ग्रहण मोक्ष समाप्त = 3.49 मध्य रात्रि

चंद्र मालिन्य प्रारम्भ = 10.45 रात्रि; चंद्र क्रांति निर्मल = 4.59 प्रातः काल

चंद्रग्रहण में स्नान-दान-जपादि का विशेष माहात्म्य होती है | ग्रहण का पर्वकाल ग्रहण आरम्भ से ग्रहण समाप्त तक का काल माना जाता है | यह ग्रहण सामान्यतः ग्रस्तोदय ही होगा | चंद्रोदय से ग्रहण समाप्ति तक के काल को पर्वकाल माना जाता है | धर्मग्रंथों के अनुसार, चद्रोदय को ही ग्रहण आरम्भ मानकर सभी धार्मिक क्रियाओं का अनुष्ठान करना चाहिए |

भोजन ग्रहण के नियम | Bhojan Grahan Niyam

ग्रहण में स्नान, भोजन आदि के नियम | Grahan Snan Niyam in Hindi

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading