भगवान श्री कृष्ण को पांच चीजों से बहुत प्रेम है एक उनकी बांसुरी जो हमेशा उनके होंठों से लगी रहती है दूसरी गाय जिनके साथ कृष्णा का शाखा के समान व्यवहार है | इसी तरह कृष्णा को माखन मिश्री मोर पंख और कमल अति प्रिय है | कृष्णा का इनके प्रति प्रेम का उद्देश्य मनुष्य को जीवन के कई रहस्य एवं ज्ञान से परिचय करना है |
मोर से ब्रह्मचर्य की शिक्षा
मोर को चिर-ब्रह्मचर्य युक्त प्राणी समझा जाता है | अतः प्रेम में ब्रह्मचर्य की महान भावना को समाहित करने के प्रतीक रूप में कृष्णा मोर पंख धारण करते हैं |
मोर मुकुट का गहरा रंग दुख और कठिनाइयों, हल्का रंग सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है |