भगवान श्री कृष्ण को पांच चीजों से बहुत प्रेम है एक उनकी बांसुरी जो हमेशा उनके होंठों से लगी रहती है दूसरी गाय जिनके साथ कृष्णा का शाखा के समान व्यवहार है | इसी तरह कृष्णा को माखन मिश्री मोर पंख और कमल अति प्रिय है | कृष्णा का इनके प्रति प्रेम का उद्देश्य मनुष्य को जीवन के कई रहस्य एवं ज्ञान से परिचय करना है |
कमल की तरह रहे पवित्र
कमल कीचड़ में उगता है और उससे ही पोषण लेता है, लेकिन हमेशा कीचड़ से अलग ही रहता है | इसलिए कमल पवित्रता का प्रतीक है | की सुंदरता और सुगंध सभी का मन मोहने वाली होती है | साथ ही कमल यह संदेश देता है कि हमें कैसे जीना चाहिए |
सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन इस प्रकार जिया जाए इसका सरल तरीका बताता है कमल |