वृश्चिक राशिफल मार्च 2018 | Vrischik Rashifal March 2018 | वृश्चिक राशि भविष्य

वृश्चिक राशि मार्च 2018 की मासिक राशिफल, पढ़े वृश्चिक राशि की दैनिक एवं साप्ताहिक राशि भविष्य मार्च 2018..

नाम के अनुसार वृश्चिक राशि: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू |

नक्षत्र के अनुसार वृश्चिक राशि: विशाखा नक्षत्र का चौथा चरण; अनुराधा नक्षत्र का चारों चरण; ज्येष्ठ नक्षत्र का चारों चरण |

पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार  वृश्चिक राशिवाले वे है जो २४ अक्टूबर और २२ नवम्बर दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशिवाले वे है जो १६ नवम्बर और १६ दिसम्बर  दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

वृश्चिक राशि के लिए शुभ मुहूर्त २०१८

वृश्चिक राशि भविष्य – 1 मार्च से 7 मार्च 2018

सप्ताह आरंभ में मंगल लग्न में एवं चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध-शुक्र आदि ग्रहों का योग बना हुआ है | जिससे परिवार में मतभेद, पिता को स्वास्थ्य परेशानी एवं कुछ निजी समस्याओं का सामना रहेगा | प्रत्येक कार्य में विघ्न उत्पन्न होंगे |

सप्ताहांत में क्रोध एवं उत्तेजना कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है | सावधानी से रहें | फिर भी कार्य में व्यस्तताएं बढ़ेगी और व्यवसाय में स्थिति मध्यम ही रहेगी | अधिक खर्च से मन चिंतित एवं असंतुष्ट रहेगा |

वृश्चिक राशि भविष्य – 8 मार्च से 14 मार्च 2018 

द्वितीय भाव में मंगल- शनि का योग होने से आय में वृद्धि, चातुर्य एवं विशेष परिश्रम से धनार्जन करने के अवसर मिलेंगे | कई बार उचित अवसरों का लाभ नहीं उठा पाएंगे | भाई बंधु से मतभेद एवं स्वास्थ्य ढीला रहेगा | सरकारी क्षेत्रों में विघ्न का सामना रहेगा | क्रोध की अधिकता से घरेलू परेशानियों में वृद्धि होगी |

सप्ताहांत में मानसिक तनाव एवं कुछ आर्थिक समस्याएं बनी रहेगी | सावधानी से रहें |

वृश्चिक राशि भविष्य – 15 मार्च से 23 मार्च 2018

द्वितीय भाव में मंगल-शनि एवं भाग्य स्थान पर मंगल की नीच दृष्टि होने से बनते कामों में विघ्न और विलंब के योग है | अधिक खर्च से मन परेशान एवं चिंतित रहेगा |

नौकरी में किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी | स्वास्थ्य परेशानी एवं चोट आदि का भय रहेगा | सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं सरकारी क्षेत्र में विघ्नों का सामना रहेगा |

वृश्चिक राशि भविष्य – 24 मार्च से 31 मार्च 2018

इस सप्ताह पंचम भाव में सूर्य-बुध आदि ग्रहों का योग होने से विद्या में कामयाबी के लिए विशेष उतार चढ़ाव रहेंगे | संतान चिंता और व्यवसाय में अत्यधिक मुश्किल हालात के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे |

शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से परिवार में तनाव एवं संघर्ष पूर्ण स्थितियां बनेगी | क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है | सावधानी से रहें |

इस माह में श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फलदायक होगा |

Write Your Comment