गर्भ में लड़का या लड़की होने के लक्षण | Garbh me ladka ya ladki hone ki lakshan

baby-ganapathi-shivaparvathi

baby-ganapathi-shivaparvathi

गर्भावस्था का समय 9 माह का होता है जो कि सभी दम्पत्तियों के लिए काफी लम्बा समय होता। परिवार में सभी जन ये जानने को उत्सुक रहते हैं कि वो गर्भावस्था के लम्बे समय अन्तराल के बाद घर का चिराग कहे जाने वाले वालक का स्वागत करेंगें या फिर लक्ष्मी रूपी कन्या का। गर्भवती महिलायों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योकि शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जव वो आने वाले मेहमान के सपने में न खोती हो। ऐसे में यह जानने की इच्छा इनके मन में भी काफी प्रबल हो जाती है कि वह मेहमान बालक है या कन्या |

आपने कई लोगो को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि फला फला आदमी गर्भवती महिलाओ को देखकर यह बता देता है कि उसके गर्भ में बालक या बालिका। बहुत से लोग ऐसा मानते है होंगे कि संयोगवश उसकी बात सच हो जाती होगी, जवकि ऐसा नहीं है। गर्भ में वालक या कन्या होने के कुछ लक्षण होते हैं जिनके द्वारा यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाला मेहमान बालक या कन्या। गर्भवती महिलाओं में इस दौरान कुछ शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते है जिनको ध्यान से देखने पर आप इस बात का अनुमान आसानी से लगा सकते है। आइये इन परिवर्तनों के वारे में जानते है।

लक्षण जो पुत्र होने के संकेत करते हैं

1 गर्भवती महिलाओं के पैरो के बालों का तेजी से बढ़ना सामान्यता महिलाओं के पैरो में कम मात्रा में बाल होते हैं लेकिन यदि किसी गर्भवती स्त्री के बाल अचानक से बढ़ने लगते है तो यह माना जाता है कि उस गर्भवती महिला के गर्भ में पुत्र है।

2 गर्भवती महिला अधिक उल्टी आना गर्भवती महिलाओं का जी मचलाना या उल्टी आना सामान्य लक्षण हैं परन्तु यदि कोई महिला को बहुत ज्यादा उल्टी आती है तो ऐसा माना जाता है उसके गर्भ में लड़का है।

3 गर्भवती महिला के पति का वजन बढ़ना ऐसा माना जाता है कि किसी स्त्री के गर्भ ठहरने पश्चात यदि उसके पति का बजन बढ़ता तो महिला पुत्र को जन्म देगी और यदि गर्भवती महिला का बजन बढ़ने लगे तो माना जाता है उसके घर कन्या आगमन होगा।

4 गर्भवती महिला मीठी वस्तु खाना चाहती है या नमकीन गर्भवती महिलाओं का कैसी वस्तुएॅ खाने का जी करता है, यह जानकारी भी अन्दाजा लगाया जा सकता है कि उनके घर में पुत्र का आगमन होने वाला है या पुत्री का। यदि महिलाओं की इच्छा नमकीन वस्तुएॅ ज्यादा खाने की होती है तो यह इस ओर इशारा करता है कि उसके गर्भ मंे पुत्र हैं इसके वितरीत यदि वे मीठा ज्यादा पसंद करती हैं तो लड़की होने के संकेत है।

5 पेट का बढ़ना और चर्बी न होना गर्भवती महिला के पेट में यदि लड़का है तो महिला पूरे बदन में कहीं पर भी चर्बी का नामुनिशान नहीं होता और महिला का पेट भी सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।

6 भूख का अधिक लगना एक अनुसंधान में ऐसा पाया गया है कि यदि गर्भवती के पेट में पुत्र है तो उसे अत्याधिक भूख लगती है। तो अगर आप गर्भवती है और आपको भूख बहुत ज्यादा सताती है तो समझ लीजिए कि आपके यहाॅ बालक आने वाला है।

इसी तरह अन्य बहुत से ऐसे लक्षण है जिनसे आप यह अनुमान लगा सकते है कि आपके घर में आना वाला नया मेहमान लड़का है या लड़की।

Write Your Comment

1 Comments

  1. Swati tyagi says:

    Mujhe bhuk zyda lgti hai.or namkeen ,chatpati cheez khane ka mn rhta hai,,

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading