बहीखातों की पूजन
दीपावली पर व्यापारी वर्ग नए बहीखातों अर्थात लेज़र आदि का शुभारम्भ करते है| नए बहीखाते लेकर उन्हें शुद्ध जल के छीटों से पवित्र करने के बाद उन्हें लाल वस्त्र पर अक्षत एवं पुष्प डालकर स्थापित करें| तदुपरांत प्रथम पुष्ट पर चन्दन अथवा रोली से स्वस्तिक का चिह्न बनाये|
अब बहीखातों का रोली, पुष्प आदि से निम्नलिखित मन्त्रों की सहायता से पूजन करें :
ॐ श्री सरस्वत्यै नमः |
गंधम समर्पयामि || (रोली लगाए)
ॐ श्री सरस्वत्यै नमः |
पुष्पाणि समर्पयामि || (पुष्प चढ़ाये)
ॐ श्री सरस्वत्यै नमः |
धूपं अगरपायामि || (धुप दिखाए)
ॐ श्री सरस्वत्यै नमः |
दीपम दर्शयामि || (दीपक दिखाए)
ॐ श्री सरस्वत्यै नमः |
नैवेद्यम निवेदयामि || (प्रसाद चढ़ाये)
अब निम्नलिखित मात्र से माँ सरस्वती की प्रार्तना करें :
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना ।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता
सा मां पातु सरस्वति भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥
Good feed.