भगवान श्री कृष्ण को पांच चीजों से बहुत प्रेम है एक उनकी बांसुरी जो हमेशा उनके होंठों से लगी रहती है दूसरी गाय जिनके साथ कृष्णा का शाखा के समान व्यवहार है | इसी तरह कृष्णा को माखन मिश्री मोर पंख और कमल अति प्रिय है | कृष्णा का इनके प्रति प्रेम का उद्देश्य मनुष्य को जीवन के कई रहस्य एवं ज्ञान से परिचय करना है |
कृष्णा को क्यों प्रिय है बांसुरी ?
बांसुरी से सीखे मीठा बोलना
बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है, क्योंकि बांसुरी में 3 गुण है | पहला बांसुरी में गांठ नहीं है | जो संकेत देता है कि अपने अंदर किसी भी प्रकार की गांठ मत रखो | मन में बदले की भावना मत रखो | दूसरा बिना बजाय यह बजती नहीं है | माने बता रहा है कि जब तक ना कहा जाए तब तक मत बोलो | और तीसरा जब भी बजती है मधुर ही बचती है | जब ऐसे गुण किसी में भगवान देखते हैं, तो उसे उठाकर अपने होंठों से लगा लेते हैं |