वृष राशिफल अप्रैल 2018 | Vrishabha Rashifal April 2018 | वृष राशि भविष्य

वृष राशि अप्रैल 2018 की मासिक राशिफल, पढ़े वृष राशि की दैनिक एवं साप्ताहिक राशि भविष्य अप्रैल 2018..

नाम के अनुसार वृष राशि: ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो |

नक्षत्र के अनुसार वृषभ राशि: कृत्तिका नक्षत्र का दूसरा, तीसरा और चौथा चरण; रोहिणी नक्षत्र का चार चरण; मृगशीर्ष नक्षत्र का पहला और दूसरा चरण |

पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार वृष राशिवाले वे है जो २१ अप्रैल और २१ मई दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृष राशिवाले वे है जो १५ मई और १५ जून दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

वृषभ राशि के लिए शुभ मुहूर्त २०१८

वृष राशि भविष्य – 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2018 

वृष राशि वालों के राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में होने से धन का खर्च अधिक, घरेलू उलझन है तनाव भी बढ़ेगा | ऋण आदि लेने की नौबत भी पढ़ सकते हैं | व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार चढ़ाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा |
मानसिक तनाव और आवेश से बचें और बुद्धि विवेक से कार्य करना शुभ रहेगा | सप्ताहांत में किसी नवीन कार्य की योजना भी बनेगी एवं परिवार में शुभ मंगल कार्य संपन्न होंगे |

वृष राशि भविष्य – 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 

इस सप्ताह में राशि स्वामी शुक्र द्वादश स्थान में और शनि की ढैय्या के प्रभाव से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य धन प्राप्त होगा | आय से खर्च अधिक रहेगा | प्रत्येक कार्य में विघ्न बाधाओं का सामना होगा | परिवार में खुशी के अवसर भी मिलेंगे |

भूमि वाहन आदि का क्रय विक्रय करने की योजना भी बनेगी | सप्ताहांत में वृथा भागदौड़ एवं मन में अशांति रहेगी |

वैशाख संक्रांति से वैशाख मास महत्व का पाठ करना शुभ रहेगा |

वृष राशि भविष्य – 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2018

वृथा भागदौड़, व्यर्थ खर्च, मानसिक तनाव एवं घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा | धीरे-धीरे हालत सुधार एवं परिवर्तन होंगे | धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी |

मान सम्मान में वृद्धि, धन लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे | क्रोध एवं उत्तेजना से बचें | श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ रहेगा |

वृष राशि भविष्य – 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2018

इस सप्ताह में वृष राशि के राशि स्वामी शुक्र वृष में ही संचार करने पर भाग्य से ही मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं धन गमन के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी | पारिवारिक वातावरण पहले से सुखद होगा |

स्त्री एवं संतान सुख मिलेगा | विदेश गमन की योजना भी बनेगी | नौकरी में अफसरों से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी | शनि की ढैय्या के कारण स्वास्थ्य में खराबी और चोट आदि का भय रहेगा | सावधानी से रहें | वैशाख महत्व का पाठ करना शुभ रहेगा |

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading