Meen Rashifal 2017-2018 in Hindi | मीन राशि भविष्य २०१७-२०१८

नाम के अनुसार मीन राशि: दी, दू, ज्ञ, झा, था, दे, दो, चा, ची|

नक्षत्र के अनुसार मीन राशि: पूर्वभाद्र (पूर्वाभाद्रपद) नक्षत्र का चौथा चरण; उत्तरभाद्र (उत्तराभाद्रपद) नक्षत्र का चारों चरण; रेवती नक्षत्र का चारों चरण|

पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार  मीन राशिवाले वे है जो २० फरवरी और २० मार्च दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि)|

भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशिवाले वे है जो १४ मार्च और १४ अप्रैल दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि)|

मीन राशि २०१७-२०१८ वर्ष में आय और व्यय के पट्टिका

आय – ११

व्यय – ५

मीन राशि २०१७-२०१८ वर्ष में राजपूज्यअवमान के पट्टिका

राजपूज्य – २

अवमान – ४

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के घरेलु जीवन कैसे रहेगा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष घरेलु जीवन को सँभालने की आवश्यकता पड़ेगी| अपने परिवार के सदस्यों को मान सम्मान दें| घर में किसी धार्मिक कार्य के चलते वातावरण अच्छा बना रहेगा|

माता पिता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा| ज़मीन जायदाद अथवा कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं|

जीवन साथी के साथ भी आप का सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा और आप दोनों का रिश्ता और मज़बूत होगा| सन्तान को भी जीवन में सफलता मिलेगी|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के नौकरी या रोज़गार कैसे रहेगा

आपके सहयोगियों के साथ आपका ताल मेल कार्यक्षेत्र में लाभ पहुंचाएगा| जो लोग नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी होगी| किसी भी वाद विवाद से आपको बचना होगा|

वर्ष के दूसरे भाग में पदोन्नति के योग बन रहे हैं| व्यवसाय से जुड़े जातक अपनी मेहनत के दम पर बहुत लाभ कमा पाएंगे|

मीन के २०१७-२०१८ के राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य को करने में असावधानी न बरतें| सट्टे एवं लाटरी से हानि हो सकती है| शेयर बाज़ार में लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा| नए कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ेगी|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के शिक्षा और पढ़ाई कैसे रहेगा

जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें बहुत अधिक परिश्रम करना होगा अन्यथा सफलता नहीं मिल पायेगी|

विदेश में पढाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे| एकाग्रता में वृद्धि होगी और सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के अर्थव्यवस्था कैसे रहेगा

यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा| आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम न लें और बहुत सोच समझ कर निवेश करें|

२०१७-२०१८ के मीन राशि के भविष्यफल के अनुसार धन से जुड़ी समस्याएं साल के मध्य से सुलझने लगेंगी| व्यापार से जुड़े जातकों को किसी मित्र की सहायता मिल सकती है|

लम्बे समय के लिए किया गया निवेश निश्चित ही लाभ पहुंचाएगा| बचत द्वारा आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के स्वास्थ्य कैसे रहेगा

२०१७-२०१८ के मीन राशि के फलादेश के अनुसार स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है| मानसिक अशांति को दूर करने के लिए घूमना फिरना सहायक सिद्ध होगा|

परिवार के साथ शांति के पल बिताने से बहुत सहज महसूस करेंगे| मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए सावधानी बरतना ठीक होगा| स्वयं को अधिक कार्यभार से बचाना होगा| वाहन चलाते समय सावधानी बरतें| योग, पूजा इत्यादि आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे रहेंगे|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के प्रेमप्रसंग कैसे रहेगा

यह वर्ष प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा| आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं| किसी विशेष व्यक्ति की ओर झुकाव बढ़ेगा|

अपने साथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें और उसे महत्व दें| पुराने प्रेम संबंधों में कुछ दूरियां बनती दिखाई दे रही हैं|

२०१७-२०१८ में मीन राशिवालों के लिए उपाय नुस्खा

प्रतिदिन ये जाप मंत्र पठन करे : ॐ क्लीम उधृतया उद्धरिणे नमः

प्रातः काल सूर्य को जल अर्पण करे|

स्नान करने के लिए हल्दी मिले पानी का प्रयोग करें|

गुरुवार को ग़रीब बच्चों में पिली मिठाई बाँटना शुभ रहेगा|

विष्णु सहस्त्रनाम का जाप शुभप्रद रहेगा|

Write Your Comment

1 Comments

  1. bachab singh says:

    Pandi ji mare sadhi 7sal ho gya h mare ko santan sukh h ya nhi kirpya bataeye date of birthday 29/8/1981 h

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading