कर्क राशिफल अप्रैल 2018 | Karka Rashifal April 2018 | कर्क राशि भविष्य

कर्क राशि अप्रैल 2018 की मासिक राशिफल, पढ़े कर्क राशि की दैनिक एवं साप्ताहिक राशि भविष्य अप्रैल 2018..

नाम के अनुसार कर्क राशि: ही, हु, हे, हो, ड, डी, डू, डे, डो

नक्षत्र के अनुसार कर्क राशि: पुनर्वसु नक्षत्र का चौथा चरण; पुष्य नक्षत्र का चारों चरण; अश्लेषा नक्षत्र का चारों चरण |

पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार कर्क राशिवाले वे है जो २२ जून और २१ जुलाई दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशिवाले वे है जो १६ जुलाई और १७ अगस्त दिनाक के बीच जन्म लिया है (सूर्य राशि) |

कर्क राशि के लिए शुभ मुहूर्त २०१८

कर्क राशि भविष्य – 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2018

कर्क राशि से छठे मंगल-शनि का योग एवं लग्न भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से मातुल पक्ष को परेशानी, शरीर कष्ट एवं मुकदमे आदि की परेशानी भी हो सकती है | क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है |

धन हानि एवं खर्च भी अधिक होंगे | सप्ताहांत में आयात निर्यात के क्षेत्र में कार्य करने की योजना भी बनेगी | यह सप्ताह शुभदायक होने के लिए शिव पूजन करना मंगलदायक होगा |

कर्क राशि भविष्य – 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 

भाग्येश गुरु की दशम एवं द्वादश भाव पर दृष्टि होने से विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी | आयात निर्यात संबंधी कार्य की योजना भी बनेगी | आय के साधन बनते रहेंगे | मंगल की नीच दृष्टि होने से मानसिक तनाव एवं उत्तेजना अधिक रहेगी | अत्यंत संघर्ष के पश्चात् नहीं आर्थिक क्षेत्र में कुछ सुधार होगा |

छठे मंगल शनि का योग होने से झगड़ा एवं चोट आदि का भय रहेगा | वैशाख संक्रांति से प्रतिदिन पाप प्रशमन स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा |

कर्क राशि भविष्य – 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2018

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह में घरेलू परेशानियों के कारण मन व्यथित रहेगा | व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | धन का खर्च भी अधिक रहेगा | पारिवारिक जीवन में संघर्ष पूर्वक वातावरण रहेगी |

सप्ताहांत में मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा | निर्वाह योग्य आय पारिवारिक सहयोग से होती रहेगी | वाहनादि सावधानी से चलाना चाहिए | संकट मोचन श्री हनुमान अष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा |

कर्क राशि भविष्य – 24 मार्च से 30 अप्रैल 2018

परिवार में शुभ एवं धार्मिक कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा | व्यवसाय में उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे | विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से ही लाभ होगा | परिवार में सुखद माहौल मिलेगा |

सप्ताहांत में विदेशी कार्यों में प्रगति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी | अकस्मात कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी | मन अशांत रहेगा |

Write Your Comment

Discover more from HinduPad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading